गढ़वा, अगस्त 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के प्रभावी संचालन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। डीसी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विशेष नामांकन अभियान की प्रगति और पीएम पोषण योजना के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाएं। बैठक में राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशों के आलोक में रमकंडा प्रखंड के चयनित 40 विद्यालयों में चल रहे विशेष नामांकन अभियान की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि यू-डायस डैसबोर्ड...