एटा, मार्च 1 -- एटा, प्रेम नगर में हिंदू सम्मेलन, होली मिलन समारोह लाल कोठी के बराबर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राधे कृष्णा भजन मंडली ने होली मल्हारों से किया। मातृशक्ति, बहनों ने फूलों की होली खेल प्रबुद्धजनों को तिलक लगाकर सामाजिक समरसता एवं सदभाव से होली त्यौहार मनाया। हिन्दू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक मदनलाल शास्त्री ने कहा घर से नई पीढ़ी में मनुष्य के मनुष्यत्व, सच्चरित्रय की नींव रूप सुसंस्कारों का मिलना आज के समय में बहुत अधिक महत्व का हो गया है। समाज के वातावरण तथा शिक्षा के पाठ्यक्रमों में आजकल इन बातों का आभाव सा हो गया है। उन्होंने कहा यह सम्मेलन केवल एक भीड़ नहीं, बल्कि एक विचार है। यह विचार हिंदू एकता का है। अपनी खोई हुई विरासत को पुनः प्राप्त करने का है। जैसा स्वामी विवेकानंद ने कहा गर्व से कहो हम हिंदू ...