पटना, जून 14 -- पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों के उपद्रव के बाद पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस मामले में 6 नामजद समेत 500 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। रेल पुलिस ने 6 अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल इन सभी से पूछताछ जारी है। कहा जा रहा है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में भी जुटी है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि रेलवे पुलिस यह पता लगा रही है कि इन छात्रों का परीक्षा केंद्र कौन सा था। कौन-कौन छात्र परीक्षा केंद्र पर नहीं गए इन सभी चीजों का ब्योरा पुलिस जुटा रही है। इधर पाटलिपुत्र स्टेशन पर कई घंटों तक हुए हंगामे के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इस वीडियो में उत्पात की पूरी घटना कैद हैं। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि स्टेशन परिसर में छात्र ताबड़तोड़ रोड़े बरस...