नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- विभूति नारायण राय, पूर्व आईपीएस अधिकारी फिर बैतलवा डाल पर। बैताल कथा की यह तान हर बार पुलिस सुधारों पर ही टूटती है। हाल के दिनों में सत्ता द्वारा पुलिस के दुरुपयोग के खिलाफ काफी कुछ लिखा-कहा गया और कहीं-न-कहीं यह धारणा मजबूत होने लगी थी कि अब पुलिस को अपने सांविधानिक अपेक्षाओं के अनुरूप काम करने के लिए ज्यादा अवसर मिलेंगे, पर कई हालिया घटनाओं ने इस सदिच्छा पर एक बार फिर से प्रश्नचिह्न लगा दिया है। खास तौर से मुंबई में दिशा सालियान की हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना और पश्चिम बंगाल में उप-चुनाव के दौरान विपक्षी उम्मीदवार की एक पुराने मामले में गिरफ्तारी से लगता है कि बैताल अपनी आदत के मुताबिक एक बार फिर विक्रम के कंधे से उचककर पेड़ की डाल पर लटक गया है। शोबिज की दुनिया से जुड़ी दिशा सालियान 8 जून, 2020 को मुंबई की एक ...