कोई तुक्का नहीं, ये कड़े संघर्ष और लगन का परिणाम
बागपत, मई 14 -- जेईई मेंस में दो बार यूपी टॉप कर चुके उत्कर्ष खोखर ने इंटरमीडिएट में भी जिला टॉप किया। उसकी सफलता दर्शाती है कि यह कोई तुक्का नहीं बल्कि कड़ें संघर्ष और मेहनत का परिणाम है। उत्कर्ष ने जेईई मेंस जैसी राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में दो बार उत्तर प्रदेश टॉपर रहना उनकी गहरी समझ और निरंतर अभ्यास को दर्शाता है। उत्कर्ष ने गणित और शारीरिक शिक्षा में 100-100 अंक, भौतिक विज्ञान में 99, रसायन विज्ञान में 98 तथा कला में 99 अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और संतुलित तैयारी को साबित किया। होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र, मुंबई द्वारा आयोजित भारतीय राष्ट्रीय रसायन ओलंपियाड में स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर उन्होंने वैज्ञानिक सोच और विषय की गहराई को भी प्रदर्शित किया। यह भी पढ़ें- जेईई मेंस के यूपी टॉपर उत्कर्ष खोखर ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.