कोडरमा, मई 25 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि कोई भी चिकित्सक कभी भी किसी मरीज का इलाज के दौरान जान लेने की नहीं सोचता है ,यह कहना है रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग के पूर्व एचओडी रहे डॉ सीबी सहाय का। उन्होंने कहा ,कि डॉक्टर अपने मरीज का इलाज भी जी-जान से करता है। लेकिन कभी-कभी मरीज की जान चली जाती है और लोग हंगामा करते हैं जिसमें चिकित्सक की गलती नहीं होती है। उन्होंने कहा ,कि चिकित्सक भगवान नहीं होते। यह भी पढ़ें- एसएसबी जवानों को प्राथमिक चिकित्सा व सीपीआर की मिली ट्रेनिंगआपातकालीन स्थिति में उपचार "हिंदुस्तान " से विशेष बातचीत में न्यूरो सर्जन डॉ सीबी सहाय ने कहा ,कि उन्होंने 34 वर्षों तक अपनी सेवा दी है। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह कई कॉन्फ्रेंस में जाते हैं और आज भी वह रिम्स में स्टूडेंट को पढ़ाने का काम कर रहे हैं। आपातकालीन स्थिति में मरीजों...