नई दिल्ली, जून 10 -- पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में जन आंदोलन को ताकत के दम पर कुचल रही पाकिस्तानी सेना को जोरदार झटका लगा है। बुधवार को मुजफ्फराबाद से उड़ान भरने के दौरान पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। पाकिस्तान सेना की तरफ से इस हादसे के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार बताया है। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, ISPR ने इस घटना पर संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा, "हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। कोई भी जीवित नहीं बचा है। घटना के तुरंत बाद राहत कर्मियों को मौके पर पहुंचा दिया गया है। कारणों का पता लगाने के लिए जांच बोर्ड का गठन कर दिया गया है।"आसिम मुनीर ने जताया दुख पाकिस्तान सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भ...