एटा, जुलाई 3 -- भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां एक ही पल में उजाड़ दीं। कोई अपने घर से नौकरी करने के लिए निकला था तो कोई रोजगार की तलाश में सफर पर था, लेकिन किसी को भी अंदाजा नहीं था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया और गांवों में मातम छा गया। हादसे में जान गंवाने वाले सुखराम दिल्ली में नौकरी करते थे और कुछ दिन पहले अपने भतीजे का जन्मदिन मनाने के लिए घर आया था। परिवार के साथ खुशियां मनाने के बाद वह वापस अपनी नौकरी पर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। जन्मदिन की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरे मृतक आशीष सक्सेना फॉरेस्ट गार्ड के पद की परीक्षा देने के लिए नोएडा जा रहे थे। पर...