नई दिल्ली, जून 4 -- दुनियाभर में WhatsApp के लगभग 3.3 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, अकेले भारत में इसके लगभग 85 करोड़ यूजर्स हैं। आज की तारीख में शायद ही कोई ऐसा हो, जो अपनों से साथ जुड़े रहने के लिए और दोस्तों-रिश्तेदारों से बातें करने के लिए इसका इस्तेमाल न करता हो। शायद इसलिए अब जालसाज लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए वॉट्सऐप का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, वॉट्सऐप, प्लेटफॉर्म पर ही कई ऐसे सेफ्टी फीचर्स प्रदान करता है, जिसका इस्तेमाल कर यूजर्स काफी हद तक सुरक्षित रह सकते हैं। वॉट्सऐप पर एक ऐसा फीचर है, जिससे आप अपनी चैट बैकअप को तगड़ी सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। आपके अलावा कोई भी आपकी पर्सनल चैट्स नहीं देख पाएगा। वैसे तो वॉट्सऐप आपके मैसेज को 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' के जरिए सुरक्षित रखता है, लेकिन एक बात ऐसी है जिस पर ज्यादातर लोग ध्य...