नई दिल्ली, जनवरी 11 -- वृंदावन के फेमस संत प्रेमानंद महाराज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। दर्शन के अलावा लोग उनसे सवाल पूछते हैं। ऐसे में एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज जी से पूछा कि महाराज जी कोई चीज पसंद हो, लेकिन भाग्य में नहीं है। तो वो कैसे मिलेगी, क्या भाग्य का परिवर्तन कर सकता हूं? चलिए जानते हैं प्रेमानंद महाराज का जवाब। इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि बिल्कुल भाग्य को बदला जा सकता है। वो चीज मिल जाएगी। एकादशी व्रत रखेंवो कहते हैं कि इसके लिए भगवान का भजन करें और तप करें। महाराज जी कहते हैं कि ना ज्यादा सही, तो 2 ही व्रत रखना शुरू कर दो। महीने की 2 एकादशी पर व्रत रखने से भाग्य को बदला जा सकता है। वो कहते हैं कि तप करो। तप से क्या नहीं बदला जा सकता है। इससे जो चाहे वो...