नई दिल्ली, जनवरी 23 -- साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra को लेकर चर्चा में है। हाल ही में सामने आए एक नए लीक में दावा किया गया है कि कंपनी ने Galaxy S26 Ultra के एक खास फीचर Privacy Display की ओर इशारा कर दिया है। यह संकेत Samsung के कस्टमाइजेशन ऐप Good Lock के नए फीचर्स को दिखाते वक्त सामने आया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।क्या है 'Privacy Display' फीचर? लीक के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra में मिलने वाला Privacy Display फीचर यूजर्स की स्क्रीन प्राइवेसी को और बेहतर करेगा। इस फीचर के जरिए फोन की स्क्रीन को साइड एंगल से देखने पर कंटेंट साफ दिखाई नहीं देगा, जिससे पब्लिक प्लेसेज में डाटा चोरी या झांकने (shoulder surfing) का खतरा कम हो जाएगा। माना जा रहा है कि यह फीचर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के...