देहरादून, फरवरी 12 -- उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं और दोषियों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित समीक्षा बैठक में धामी ने डीजीपी को निर्देशित किया कि सभी प्रकार के अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जाए और परिणाम धरातल पर दिखाई देने चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन को सुरक्षा का अनुभव होना चाहिए और इसके लिए पुलिस को सक्रिय, सतर्क और जवाबदेह ढंग से कार्य करना होगा। यह भी पढ़ें- शहीद के बेटे की हत्या में मां पर मुकदमा, करोड़ों की विरासत का खूनी अंजाम यह भी पढ़ें- 'दीपक का मुल्ल...