नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Cyber Fraud: अगर कोई अनजान व्यक्ति अपना फोन देकर मदद मांगता है, तो सावधान हो जाएं। साइबर ठग अब एआई तकनीक के जरिए आपकी आवाज और चेहरा रिकॉर्ड कर उसे ठगी का हथियार बना रहे हैं। साइबर ठग एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से अब लोगों के चेहरे और आवाज की नकल कर ठगी कर रहे हैं। ठगी के इस तरीके में सार्वजनिक स्थलों पर अनजान वृद्ध या महिला अपना फोन देकर कॉल नहीं लगने, फोन हैंग होने या दूसरी तकनीकी दिक्कत बताकर मदद मांगता है। इस दौरान उसके फोन में व्हाइस या वीडियो कॉल चल रही होती है, जिसमें आपकी आवाज और चेहरा रिकॉर्ड हो जाता है। बाद में इसकी मदद से आपका फर्जी प्रोफाइल तैयार होता है, जिससे साइबर ठगी की जाती है। बिहार पुलिस ने ऐसे कई मामले प्रकाश में आने के बाद इस ठगी से बचाव को लेकर आम लोगों को सतर्क किया है। यह भी पढ़ें- गे...