बक्सर, फरवरी 25 -- बोले तिवारी प्रस्तावित कॉरिडोर से वाहनों पर यातायात का दबाव कम होगा उत्तर व दक्षिण बिहार के बीच संपर्क और अधिक सशक्त होगा बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी ने विधानसभा में गंगा नदी के किनारे एक विस्तृत एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर के निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि कोईलवर से बक्सर तथा सोनपुर से डुमरिया होते हुए वाल्मिकीनगर तक "गंगा एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर" का निर्माण कराया जाए। विधायक ने कहा कि जिस प्रकार गंगा पथवे ने राजधानी क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाया है, उसी तर्ज पर यदि लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे विकसित किया जाता है तो उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क और अधिक सशक्त होगा। इससे पर्यटन, व्यापार, कृषि परिवहन तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने तर्क दिया कि प्...