आरा, जनवरी 7 -- -आज से 14 जनवरी तक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक भारी वाहन नहीं चलेंगे आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के कोईलवर-धन्डीहा-चांदी मार्ग पर आज गुरुवार से 14 जनवरी तक दिन में भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। आज से सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक अस्थायी रूप से प्रतिबंध के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। वाहन चालकों और मालिकों को सूचित किया गया है कि जिले के कोईलवर -धन्डीहा-चांदी मुख्य मार्ग के रखरखाव का कार्य पथ निर्माण विभाग की ओर से कराया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस कार्य को लेकर पहले चरण में कोईलवर स्थित अब्दुल बारी लोहा पुल से चांदी चौक तक सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जाना है। कार्य की गुणवत्ता और सुचारू यातायात संचालन को लेकर इस मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों (बालू लोडिंग के लिए आन...