कोईलवर और चांदी में चार किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
आरा, जुलाई 17 -- पांच नामजद पर प्राथमिकी कोईलवर, एक संवाददाता। भोजपुर के कोईलवर और चांदी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग चार किलो गांजा और आठ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर शाम कोईलवर के कपिलदेव चौक के समीप विक्की कुमार की खैनी दुकान में छापेमारी की गई थी, जहां से गांजा बरामद किया गया। इसके बाद उसी की निशानदेही पर चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव में सिपाही सिंह की किराना व खाद दुकान में छापेमारी की गई। यहां से भी गांजा के साथ आठ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.