कोईलवर : सोशल ऑडिट में कई स्कूल बंद मिले
आरा, अगस्त 31 -- कोईलवर, एक संवाददाता। देशव्यापी स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान के तहत सोमवार को आइसा व आरवाईए के नेतृत्व में कोईलवर प्रखंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों का सोशल ऑडिट किया गया। इस दौरान टीम ने स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
संस्थान का निरीक्षण टीम ने कई विद्यालयों में व्यवस्था में खामियां मिलने का दावा किया। चंदा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलिया और आदर्श मध्य विद्यालय पचैना बाजार करीब 11:30 से 12 बजे के बीच बंद मिले। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचैना बाजार भी दोपहर दो बजे ही बंद पाया गया। टीम के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय काजीचक में निरीक्षण के दौरान मात्र एक शिक्षक मौजूद थे। टीम ने एक शिक्षक के नशे की हालत में होने का दावा किया। विद्यालय परिसर में प्रवेश स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.