आरा, मार्च 19 -- कोईलवर, एक संवाददाता। भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव में बिजली के करंट से 50 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक धनडीहा निवासी स्व गिरधर सिंह के पुत्र गोरख निवास सिंह थे। जानकारी के अनुसार शाम सात बजे उक्त हादसा तब हुआ, जब वे अपने खेत में पटवन कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि धनडीहा ठाकुरबाड़ी की दक्षिण तरफ वे अपने खेत में पटवन कर रहे थे कि तभी विद्युत प्रवाहित नंगी तार की चपेट में आ गए और मूर्छित होकर गिर पड़े। हादसे के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की ओर से अचेतावस्था में उन्हें कोईलवर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपाधापी में परिवारवालों ने उन्हें ईएसआई अस्पताल बिहटा ले गए, जहां कार्यरत चिकित्सकों ने बिजली की चपेट में आने से हुई मौत बताई। मृतक के बड़े भाई ...