गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- गोपालगंज। बाल श्रम विमुक्ति के लिए गठित धावा दल ने सोमवार को मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी गांव में छापेमारी की। इस दौरान एक निजी आवास से एक बाल श्रमिका बालिका को विमुक्त कराया। उक्त धावा दल में श्रम अधीक्षक गोपालगंज, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गोपालगंज सदर, थावे, मांझा एवं बरौली थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं आरक्षी बल भी शामिल थे। विमुक्त बालिका को बाल कल्याण समिति गोपालगंज को अग्रेत्तर कारवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है। श्रम अधीक्षक गोपालगंज ने बताया कि कि श्रम प्रवत्र्तन पदाधिकारी मांझा को उक्त नियोजकों के विरूद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने एवं अन्य सभी अनुवर्ती कार्रवाई यथाशीघ्र करने का भी निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...