जहानाबाद, मई 27 -- निकासी बाधित होने से सड़क बनी जलजमाव का केंद्र, लोगों में नाराजगी मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के कोइल भूपत गांव में पिछले करीब छह माह से नाली का पानी सड़क पर जमा रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया है तथा लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- कोइल भूपत गांव में सड़क पर जमा नाली का पानी, ग्रामीण परेशानसमस्या का कारण ग्रामीणों ने बताया कि पहले नाली का पानी सड़क किनारे बने चार्ट से होकर बाहर निकल जाता था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा उसमें मिट्टी भर दिए जाने के कारण पानी की निकासी बंद हो गई है। इसके चलते अब नाली का गंदा पानी बीच सड़क पर ही जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को आने-जाने में काफी...