मधुबनी, नवम्बर 3 -- राजनगर, एक प्रतिनिधि। राजनगर थाना क्षेत्र के कोइलख गांव स्थित भद्रकाली मंदिर में अपराधियों ने रविवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार की सुबह आरती के समय मंदिर का पट्ट खोलते समय चोरी होने जानकारी हुई। घटना में भगवती की मूर्ति से मुकुट, मूर्ति के ऊपर लगे झांप, पुजारी का मोबाईल व करीब 20 हजार नकद चोरी होने की बात कही गई हैं। अलावे चार खड़ग भी गायब मिला। मामले में पुजारी अमित झा के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। लिखित शिकायत के मुताबिक करीब 200 ग्राम सोना से मुकुट व करीब आधा किलो चांदी से झांप बना हुआ था। उस हिसाब से लगभग 20 लाख से अधिक मूल्य की संपति चोरी होने का अनुमान है। सूचना पाकर थानेदार चन्द्रकिशोर टूड्डू अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, एवं घटना का जायजा लिया। बाद में थानेदार ने बताय...