सुल्तानपुर, जून 13 -- चांदा, संवाददाता। कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस सहित अन्य प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने स्टेशन अधीक्षक राजकुमार को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल अरुण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व तथा जिला महासचिव अतहर नवाब के संयोजन में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि कोइरीपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण स्टेशन है, लेकिन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव न होने से विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों और आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन के माध्यम से रेलवे प्रशासन से मांग की गई कि शटल एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कोइरीपुर स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय लो...