कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के पूरब रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला
गोंडा, जुलाई 13 -- चांदा, सुलतानपुर, संवाददाता । रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची चांदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की । स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर सुल्तानपुर रेल खंड के कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के समीप मुनीपुर गांव के पास एक युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला । सूचना पर पहुंची चांदा पुलिस ने जब शव की जांच की तो उसकी जेब से मोबाइल फोन बरामद किया गया । फोन के माध्यम से युवक की शिनाख्त की गई । परिजनों से बात करने पर पता चला कि युवक सुरखाब पुत्र मोहम्मद सोहराब आलम निवासी ग्राम खासगंज थाना सोहसराय जनपद नालंदा बिहार का रहने वाला है । जो बीती रात दिल्ली से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार जा रहा था । चांदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखा पढी शुरू की । शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.