बगहा, फरवरी 1 -- बेतिया/नरकटियागंज,हिटी.। शिकारपुर पुलिस ने कोइरगांवा चौक के समीप से शनिवार की सुबह ट्रक पर लदी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की जब्त की है। हालांकि ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा। एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लौरिया के रास्ते शराब की बड़ी खेप नरकटियागंज लाई जा रही है। सूचना पर एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चालक ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। मौका पाकर कोइरगांवा चौक के समीप वह ट्रक छोड़कर भाग निकला। बाद में ट्रक जब्त कर थाने लाया गया। जांच के दौरान ट्रक में पाइप के नीचे छिपाकर रखी गई 503 कार्टनों में रॉयल स्टेज व रॉयल चैलेंज शराब की जब्त की गई है। जब्त शराब 4437 लीटर है और उसका अनुमानित मूल्य लगभग 50 लाख रुपए आंकी गई है। ट्रक के नंबरों से चालक व उसके यूपी ...