नई दिल्ली, जनवरी 5 -- कोंडली पुल पर जाम की समस्या दूर होगी। इसके पास एक साल से अधूरे पड़े दो पुलों का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए फंड जारी कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मानें तो मई तक हर हाल में इसका निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। इसके खुलने के बाद नोएडा, कल्याणपुरी, खिचड़ीपुर गांव की ओर से आने वाले वाहनों को बिना रुके गाजीपुर जाने के लिए अलग रास्ता मिल जाएगा। इसी तरह गाजीपुर की ओर से आ रहे लोग बिना रुके कोंडली की तरफ जा सकेंगे। कोंडली पुल के पास ट्रैफिक सिग्नल है। इस पुल पर एक तरफ नोएडा-गाजीपुर मार्ग, कल्याणपुरी-खिड़ीपुर रोड, चांद सिनेमा रोड जुड़ता है। दूसरी ओर कोंडली, मयूर विहार फेज-तीन, दल्लूपुरा गांव का रास्ता जुड़ रहा है। ऐसे में पुल के आसपास का यातायात इस ट्रैफिक सिग्नल से होकर गुजरता है। वाहनों की संख्या ...