चक्रधरपुर, फरवरी 25 -- चक्रधरपुर। कोंटुवा गांव प्रधान टोला में एक मार्च से अष्टम प्रहर श्री हरि संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन श्रीश्री राधा कृष्ण मंदिर समिति, कोंटुवा के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 28 फरवरी की रात्रि 7 बजे गंध दिवस के साथ होगी। इसके बाद एक मार्च को सुबह 7 बजे संजय नदी से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गांव भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी। कलश यात्रा के समापन के बाद सुबह 11 बजे से राधा नाम जाप आरंभ होगा। समिति के अध्यक्ष कमल प्रधान ने बताया कि 2 मार्च को दधि वास के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। ज्ञात हो कि कोंटुवा गांव प्रधान टोला स्थित श्रीश्री राधा कृष्ण मंदिर की स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी। तभी से यहां प्रतिवर्ष अष्टम प्रहर श्री हरि संकीर्तन का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें आसपास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.