कोंच सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
उरई, अक्टूबर 7 -- कोंच। संवाददाता कोंच सीएचसी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया है। संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से जिलाधिकारी और चिकित्सा अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने शासन से उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है।ज्ञापन के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सेवा संबंधी लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन, कार्यावधि, अनुभव एवं वरिष्ठता के आधार पर वेतन वृद्धि, लंबे समय से कार्यरत कर्मियों का नियमितीकरण तथा राज्य आधारित स्वास्थ्य व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.