उरई, अगस्त 14 -- कोंच। संवाददाता कोंच में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने शुक्रवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। यह कार्यक्रम ज्ञान मंदिर स्कूल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री साकेत शाण्डिल्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।अपने संबोधन में साकेत शाण्डिल्य ने कहा कि यह दिन भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के साथ-साथ अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने 1947 में हुए देश के विभाजन का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे मातृभूमि का एक बड़ा भूभाग भारत से अलग हो गया। शाण्डिल्य ने विभाजन के दौरान हुई हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन को देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना बताया। यह भी पढ़ें- Orai News: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया उन्होंने कहा कि इस दौरान लाखों...