कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में नशे का धंधा चला रहा आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 1 -- एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र में कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में चल रहे नशीली दवाओं के अवैध धंधे का खुलासा किया है। टीम ने एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर के मालिक को कोडीन सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि 30 जून की रात कलियर थाना क्षेत्र में एसटीएफ और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने कई गोदामों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इसी दौरान कॉस्मेटिक स्टोर पर दबिश देकर आरोपी अहतशाम उल हक निवासी बुड्ढा हैदी, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि तस्कर का कनेक्शन एसटीएफ की ओर से पूर्व में पकड़ी गई 18,000 ट्रामाडोल कैप्सूल की खेप से भी है। आरोपी के कब्जे से 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप बरामद किए गए हैं। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह साल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.