गोरखपुर, अप्रैल 3 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के राघोपट्टी पडरी निवासी सलमान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग उसकी दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिए। हमले में सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 191(2), 110, 115(2), 352, 351(3), 333 बीएनएस के तहत नई बाजार निवासी विकास मद्धेशिया व भीम मद्धेशिया पुत्रगण गणेश मद्धेशिया, गणेश मद्धेशिया पुत्र शंकर, रोहित पुत्र श्रीनिवास, प्रिस पुत्र संतोष, ऋतिक पुत्र संतोष समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ रत्नेश्वर सिंह और थानाध्यक्ष अनूप सिंह मौके पर जाकर जांच-पड़ताल किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...