आगरा, जून 25 -- कॉसमॉस क्रिकेट कप में गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉसमॉस जायंट्स ने 34.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 181 रन बनाए। प्रांशु शर्मा ने 35, रोशनी कुमारी ने 28, शौर्य वर्मा ने 14 रन बनाए। कॉसमॉस स्टार के लिए देव शाक्य व हर्ष बघेल ने 3-3 व किंग रतन ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस स्टार की टीम ने 24 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाकर मैच जीत लिया। अजीम खान ने नाबाद 72, समीर ने 62, अवन्या जैन ने नाबाद 22 रन बनाए। रितेश यादव व कोनार्क भारद्वाज ने 1-1 विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अजीम खान व फाइटर ऑफ द मैच प्रांशु शर्मा को चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...