आगरा, फरवरी 27 -- पंचम स्व. सरफराज खान ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को मैच का टॉस एलाइट ईगल इलेवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाए। सूरज ने 90, नीतीश छपराना ने 43 रन बनाए। कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी के लिए श्रेयांश जैन ने 3, मनीष-शशांक ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की टीम ने 24.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। तनिष्क शर्मा ने नाबाद 87, हर्षिल वाधवा ने 79 रन बनाए। एलाइट ईगल इलेवन के लिए साहिल गुप्ता ने 3 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच श्रेयांश जैन को चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...