आगरा, जून 17 -- कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी व राधावल्लभ क्रिकेट अकादमी के मध्य खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राधाबल्लभ अकादमी ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। आनंद स्वरूप ने 74, प्रिंस ने 32, लव ने 13 रन बनाए। कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी के लिए पवन व मिष्टी भारद्वाज ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस अकादमी की टीम ने 29.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाकर मैच जीत लिया। अस्फिया ने 50, सरीन खान ने 43, अचिंत्य गुप्ता ने 41 रन बनाए। यह भी पढ़ें- रावल क्रिकेट अकादमी ने फाइनल मुकाबला जीता राधाबल्लभ अकादमी के लिए लव व अथर्व गुप्ता ने 1-1 विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच पवन को चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...