मुंगेर, सितम्बर 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मालदा मंडल के अंतर्गत साहिबगंज-बड़हरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध की कटिंग के कारण डाउन लाइन पर यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, इस रेलखंड की अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रतिबंधित गति से जारी है। रेल प्रशासन ने प्रभावित हिस्से में बड़ी संख्या में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया है। रेलकर्मी 24 घंटे युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द ट्रैक को बहाल कर सामान्य ट्रेन परिचालन शुरू किया जा सके। यह जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ शिबराम माझी ने दी है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: महाराजपुर में रेल पटरी के पास गंगा का कटाव, 15 ट्रेनें रद्दतटबंध कटने का प्रभाव उन्होंने बताया कि तटबंध कट...