बरेली, मई 3 -- ब्लॉक और जगह-जगह कॉशन ट्रेनों की रफ्तार में बड़ी बाधा बने हुए हैं। इससे यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ता है। शनिवार को अमरनाथ, अवध असम, योगनगरी स्पेशल आदि ट्रेनें एक से 6-6 घंटा तक देरी से पहुंचीं। यात्री प्लेटफार्मों पर परेशान होते नजर आए। सुबह वाली ट्रेनें शाम तक आईं। अप-डाउन में दो रेल पटरी हैं। उन पर ट्रेनों की संख्या दोगुनी बढ़ा दी गई है। हर तीन से चार मिनट में एक ट्रेन गुजरती है। इनके अतिरिक्त मालगाड़ियां भी काफी संख्या में चलाई जा रही हैं, जो यात्री ट्रेनों को अधिक प्रभावित कर रही हैं। वहीं ट्रैक पर इन दिनों स्पीड राइजिंग को लेकर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक, सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग भी काम करा रहे हैं। इसके अलावा गाजियाबाद से लखनऊ तक अप-डाउन में 50-60 जगह पटरी कमजोर होने के चलते कॉशन लगे हैं, वहां पर ट्रेनों को 15 से...