बरेली, मार्च 31 -- बरेली। कॉल सेंटर गैंग का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। दस हजार से ज्यादा नंबर का डाटा मिला है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सोमवार को गैंग का भंडाफोड़ कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अभियुक्त आशुतोष सिटी में गेमिंग और बेटिंग साइट के जरिये कई प्रदेशों में ठगी कर रहे थे। कॉल सेंटर के जरिये लोगों को कॉल करके मुनाफे का झांसा देकर यह गैंग अपने जाल में फंसाता था। तलाशी के दौरान कॉल सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के अलावा कई तरह का डेटा भी बरामद हुआ है। इस डेटा में दस हजार से ज्यादा मोबाइल नंबर की जानकारी है, जिनमें कुछ नंबर पाकिस्तान के भी हैं। पाकिस्तान के मोबाइल नंबर सामने आने के बाद खुफिया इकाइयां भी इस मामले की जांच में जुटी हैं। गैंग का सरगना अहलादपुर निवासी शिवम फरार, पुलिस की दो टीमें तलाश में दबिश दे रही ह...