नई दिल्ली, जनवरी 29 -- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात 27 साल की महिला कमांडो काजल चौधरी की हत्या के मामले में सामने आए खुलासे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। चार महीने की गर्भवती काजल की उसके ही पति ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात से पहले पति ने काजल के भाई को फोन कर कहा था, "कॉल रिकॉर्ड कर लो, मैं तुम्हारी बहन को मार रहा हूं।" कुछ ही देर बाद फोन पर काजल की चीखें सुनाई दीं और लाइन कट गई।पहले सिर पटका, फिर डंबल दे मारा यह दिल दहला देने वाली घटना 22 जनवरी को पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में हुई। काजल अपने किराए के मकान में मौजूद थी, तभी उसके पति अंकुर ने कथित तौर पर पहले उसका सिर दरवाजे के फ्रेम पर पटका और फिर भारी डंबल से वार किया। काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के पद पर तै...