नई दिल्ली, जुलाई 9 -- टीसी... तैयारी नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) अब ट्रूकॉलर जैसे कॉल प्रबंधन ऐप को भी नियमों के दायरे में लाने की तैयारी में है। इसका मकसद 140 और 1600 सीरीज की वैध व्यावसायिक कॉल की गलत तरीके से होने वाली ब्लॉकिंग को रोकना है।

विचार-विमर्श की प्रक्रिया सूत्रों के अनुसार ट्राई इस प्रस्ताव पर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और दूरसंचार विभाग के साथ विचार-विमर्श कर रहीं है। इस संबंध में ट्राई ने आईटी मंत्रालय से संपर्क कर कॉल प्रबंधन ऐप को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अधिकृत एजेंसी का दर्जा देने का अनुरोध किया है। अब अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो ट्राई पहली बार ट्रूकॉलर जैसे कॉल प्रबंधन ऐप की निगरानी और विनियमन की दिशा में बड़ा कदम उठाएगी। इससे इन ऐप के क...