उरई, अप्रैल 6 -- कालपी/ आटा।संवाददाता कालपी क्षेत्र में चचिया सास और दामाद के संदिग्ध हालात में मिले शवों का मामला उलझता जा रहा है और मौके की परिस्थितियां व परिजनों के बयान कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। युवक और महिला के शव करीब 15 मीटर की दूरी पर मिले। युवक का शव नाले के ऊपर जबकि महिला का शव नीचे पाया गया, दोनों के शवों का रंग पूरी तरह काला पड़ चुका था जिससे प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ के सेवन या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसकी फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है और कॉल डिटेल, चैट व लोकेशन हिस्ट्री से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। वहीं पुलिस हरियाणा से कालपी तक के संभावित रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ...