कॉल को लोकल नेटवर्क में बदलकर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, मई 24 -- कोतवाली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय इंटरनेंट कॉल को लोकल वाइस कॉल में परिवर्तित कर सरकार को भारी राजस्व क्षति पहुंचाने और फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी तकनीकी उपकरणों के जरिए विदेशी कॉल को लोकल नेटवर्क में बदलकर अवैध तरीके से संचालित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी दिलशाद पुत्र मोबीन निवासी अहमदनगर, थाना लोहियानगर को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तकनीकी उपकरणों की मदद से अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट कॉल को वाइस कॉल में परिवर्तित कर दूरसंचार नियमों का उल्लंघन कर रहा था। इससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था।साथ ही आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन धोखाधड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.