नोएडा, मई 14 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। चोटपुर कॉलोनी निवासी युवक ने बुधवार रात कॉल गर्ल को अपने कमरे पर बुलाया। गुरुवार सुबह युवती मृत मिली। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक चोटपुर कॉलोनी में एक युवक किराये के घर में रहता है। वह एक प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता है। वह गुरुवार सुबह थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने बुधवार रात एक युवती को कॉल करके बुलाया था। रात में दोनों ने शराब का सेवन किया और सो गए। वह गुरुवार सुबह फैक्टरी जाने के लिए उठा तो उसने युवती को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठी। उसके एक कान से खून बह रहा था। इस पर वह घबरा गया और थाने पहुंचा。 यह भी पढ़ें- कॉल कर बुलाई युवती अगले दिन मृत मिली पुलिस की कार्रवाई सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया...