प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। सरकारी अस्पतालों के निरीक्षण के क्रम में गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने बेली और कॉल्विन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। एडीए प्रशासन पूजा मिश्रा ने कॉल्विन अस्पताल की ओपीडी, ओटी, डायलिसिस यूनिट, उपस्थिति रजिस्टर, आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड, रसेाई, नवीन पोषण पुनर्वास केंद्र, एक्सरे जांच सेंटर, दवाओं की उपलब्धता और वितरण काउंटर की जांच की। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि जांच संबंधी शुल्क की सूची पंजीकरण केंद्र पर भी चस्पा की जाए। गर्मी को देखते हुए हीट स्ट्रोक के लिए बेड आरक्षित किए जाएं। प्रमुख चकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमन कुमार चौधरी, डॉ. महानंद मौजूद रहे।इस क्रम में बेली अस्पताल का निरीक्षण एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों को उपलब्ध हो रही सेवाओं...