प्रयागराज, फरवरी 14 -- प्रयागराज। कॉल्विन अस्पताल में बनाए गए अत्याधुनिक पीकू वार्ड (बच्चों का स्पेशल वार्ड) स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण संचालित नहीं हो पा रहा है। लगभग एक करोड़ की लागत ने 42 बेड के पीकू वार्ड की मशीनें खराब हो रही हैं। पीकू वार्ड को दो भाग में बनाया गया है, जिसमें एक भाग में 30 जनरल बेड का वार्ड है जबकि दूसरा 12 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड है। वार्ड के 24 घंटे संचालन के लिए आठ डॉक्टर, 30 नर्स और अन्य स्टाफ की नियुक्ति न होने से उपकरण खराब हो रहे हैं। कॉल्विन अस्पताल की प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माया देवी ने बताया कि पीकू वार्ड में स्टाफ की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। पर्याप्त स्टाफ होने के बाद ही वार्ड शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड के सुरक्षा की दृष्टि से चाहारदीवारी बनाकर ग...