प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कॉल्विन अस्पताल में तैयार शुरू कर दी गयी है। हीटवेव के तहत 25 बेड आरक्षित किए जाने की तैयारी है। अस्पताल में कई स्थानों पर ओआरएस कार्नर बनाया गया है। कार्नर पर रखे डिब्बे में ओआरएस का घोल और गिलास रखा रहता है। मरीज अपनी इच्छानुसार ओआरएस का घोल पी सकते हैं। अस्पताल में ओआरएस कार्नर आठ स्थानों पर बनाए गए हैं। अस्पताल परिसर में मरीजों को बैठने के लिए दो नए शेड बनाए गए हैं। तीसरा शेड इमरजेंसी वार्ड के सामने बनाया जा रहा है। इससे ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए आने वाले मरीजों को सहूलियत होगी। यह भी पढ़ें- हीट वेव से निपटने की तैयारियां तेज, गांव-गांव जागरूकता अभियान चलेगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.