वाराणसी, मई 29 -- वाराणसी। हुकुलगंज तिराहा स्थित गीतानगर कालोनी के किशन यादव के 13 वर्षीय पुत्र अंश को शुक्रवार सुबह कालोनी आवारा कुत्ते ने काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर पिता घर से बाहर आए और डंडे से कुत्ते के सिर पर मार दिया। कुत्ते की भी मौत हो गई। उधर कुत्ते की मौत के बाद एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने जानकारी ली। इसके बाद लौट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...