कॉलोनी में कीटनाशक दवाओं के छिड़काओं की उठाई मांग
रुडकी, मार्च 22 -- रुड़की। वार्ड नंबर एक के सैनीपुरम, शेरपुर, माजरा, मयूर विहार आदि में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से परेशानी बढ़ने लगी है। लोगों ने मुख्य नगर आयुक्त से कीटनाशक दवा के छिड़काव की मांग की है। स्थानीय निवासी राजेश सैनी, विकास शुक्ला, दीपक त्यागी, संजय सैनी, आलोक कुमार, नवनीत कुमार, अश्वनी, सोमपाल सैनी आदि ने बताया कि शहर में तीन दिन से बूंदाबांदी हो रही है। इससे वार्ड नंबर एक की कॉलोनियों में कीट पतंग और मच्छर पैदा होने लगे हैं। नालियों में घास भी उग आई हैं। शाम होते ही घरों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी को क्षेत्र में कीटनाशक दवा के छिड़काव के निर्देश दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.