बरेली, फरवरी 23 -- फरीदपुर, संवाददाता। हाईवे पर स्थित रुद्रा कॉलोनी से बदमाश 450 मीटर केबल चोरी कर ले गए। बिजली घर के जेई सुभाष सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फरीदपुर में हाईवे पर गौसगंज पुलिया के पास रुद्रा कॉलोनी है। जेई सतीश कुमार ने बताया कि कॉलोनी में 11 खंभो पर 450 मीटर थ्री फेस केबल लगी हुई थी। शनिवार को वह कॉलोनी में निरीक्षण करने पहुंचे तो सभी खंभों से केबल गायब थी। जेई ने फरीदपुर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...