बागपत, मार्च 31 -- बड़ौत। गुराना रोड के लालू पूरा मोहल्ले में खाली पड़े प्लांट को कर्मचारियों और मोहल्ले के लोगों ने कूड़ा डालकर डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। मोहल्ले के लोगों के अलावा कर्मचारियों द्वारा भी इसमें कूड़ा डाला जा रहा है। जिसके चलते प्लॉट में कूड़े का ढेर लग गया, उससे उठ रही दुर्गंध से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहल्ले के खाली पड़े प्लाट में लंबे समय से लोगों के द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। इसके अलावा हाथ के ठेले से कूड़ा उठाने वाले नगर पालिका कर्मचारी भी प्लाट में ही कूड़ा डाल रहे हैं, जिससे वहां गंदगी और कूड़े का बड़ा ढेर जमा हो गया है। जिसके चलते प्लॉट के आसपास के लोगों का वहां रहना बेहद दूभर हो गया है। यही नहीं कई बार कूड़े के देर में आग लगा दी जाती है, जिससे उठने वाले धुएं से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी उठानी पड़ रही ...