कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर शराब की दुकान खोलने का विरोध
रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। दुर्गा सन सिटी कॉलोनी की महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर प्रस्तावित देसी शराब की दुकान का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने एडीएम कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने ठेका खोले जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। महिलाओं का कहना है कि दिनेशपुर रोड स्थित कॉलोनी गेट पर कई कोचिंग सेंटर संचालित हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आते-जाते हैं। इसी स्थान पर बच्चे स्कूल बस का इंतजार करते हैं और महिलाएं भी आवागमन के लिए यहीं से वाहन पकड़ती हैं। ऐसे में शराब की दुकान खुलने से असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ने की आशंका है, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। यह भी पढ़ें- पलिया में प्रस्तावित शराब की दुकान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.