मथुरा, मई 21 -- संत निरंकारी मिशन ने खुले पार्कों में आध्यात्मिक जागरुकता अभियान शुरू किया है। मिशन ने गुरुवार को श्रीराधा सिटी कॉलोनी के पार्क में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया। इसमें कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सत्संग में दिल्ली से आए निरंकारी प्रचारक संत नेपाल सिंह ने सतगुरु माता सुदीक्षा का संदेश देते हुए प्रभु मिलन की अनुभूति साझा की। उन्होंने कहा कि परमात्मा सर्वोपरि, अटल, अजन्मा एवं सर्वव्यापक है, जिसे जीते-जी देखा जा सकता है। इंसान को क्षणभंगुर संसार से मोह छोड़कर अटल सत्य में स्थिर होना चाहिए। जोनल इंचार्ज संत एचके अरोड़ा ने कहा कि मिशन आध्यात्मिक जागरूकता के साथ समाज कल्याण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह भी पढ़ें- निरंकारी मिशन की सुदीक्षा माता 24 को दून में मीडिया सहायक किशोर सवर्ण रहे। इसमें सोसाइटी के अध्यक्...